दस दिवसीय प्राकृत कार्यशाला का हुआ शुभारंभ  

दस दिवसीय प्राकृत कार्यशाला का हुआ शुभारंभ जैन शोध पीठ निरन्तर उन्नति करे = श्री आदित्य सागर महाराज जी ....

कानपुर/जयपुर। आचार्य विद्यासागर सुधासागर जैन शोध पीठ, स्कूल ऑफ लैंग्वेजेज़, छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर, के तत्वाधान में दस दिवसीय प्राकृत कार्यशाला का उद्घाटन कुलपति प्रो विनय कुमार पाठक के निर्देशन में 10 मार्च 2025 से 22 मार्च 2025 तक प्रारम्भ हुआ है। इस अवसर पर परम पूज्य 108 मुनि श्री आदित्य सागर महाराज का ऑनलाइन पावन सानिध्य प्राप्त हुआ।

इस कार्यक्रम के शुभारम्भ में मंगलाचरण डॉ. श्रीप्रकाश एवं अंशु जैन ने किया एवं दीप प्रज्जवलन कानपुर के उद्योगपति विनीत जैन, स्कूल ऑफ लैंग्वेजेज़ के निदेशक डॉ. सर्वेशमणि त्रिपाठी, मुख्य अतिथि प्रो. पुष्पेन्द्र जैन एवं संस्थान के अन्य शिक्षकों द्वारा किया गया।

इस दस दिवसीय प्राकृत कार्यशाला में प्राकृत के प्रबुद्ध विद्वान विभिन्न विषयों पर अपने व्याख्यान से शिक्षार्थियों को प्राकृत के प्रमुख पहलुओं से अवगत कराएं। इस कार्यशाला में अपने ज्ञान से प्रो. फूलचन्द्र प्रेमी (बनारस), डॉ. समणी संगीत ‘प्रज्ञा’ (जैन विश्वविद्यालय, लाडनूं ), डॉ. आशीष जैन, शाह्गढ़ (राष्ट्रपति पुरुस्कार सम्मानित), डॉ. पंकज जी जैन (इंदौर), डॉ. पुलक गोयल जी (जबलपुर) एवं कानपुर विश्वविद्यालय में प्राकृत के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. कोमलचंद्र जैन प्राकृत भाषा की ज्योति जन जन तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे।

डॉ. सर्वेशमणि त्रिपाठी ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि जैन आगम प्राकृत में बहुत मात्रा में मिलता है और यह विश्वविद्यालय की भावना है कि जैन समाज एवं उनके विचार जन-मानस तक अवश्य पहुँचे एवं विश्व मानवता के पथ पर आगे बढ़े। जिसके लिए ऐसे शिविरों का आयोजन हमेशा होते रहना चाहिए।

मुनि श्री 108 आदित्यसागर महाराज जी ने कुलपति प्रो विनय पाठक को आशीर्वाद देते हुए अपने आशीष वचनों में उनके कार्यों की सराहना की एवं उनके मार्गदर्शन में जैन शोध पीठ सदा निरन्तर उन्नति करे ये भावना अपने शब्दों के माध्यम से प्रदान की ।

वहीं शोध पीठ के समन्यवक राजीव जैन ने कहा कि यह शोधपीठ भविष्य में बहुत सारी योजनाओं को कार्य रूप प्रदान करेगी। जिसके लिए जैन शोधपीठ निरंतर प्रयासशील रहेगी।

कार्यक्रम का संचालन जैन दर्शन के सह-अध्यापक राहुल जैन ‘शास्त्री’ ने किया एवं सभी ऑनलाइन जुड़े एवं आये हुए छात्रों और अतिथियों का आभार जैन पीठ के सचिव सुमित कुमार जैन ‘शास्त्री’ द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में रेनू जैन, अंशू जैन, शिप्रा जैन, डॉ. सुमना विश्वास, डॉ. शालिनी शुक्ला, डॉ. विकास यादव, डॉ. लक्ष्मण कुमार, डॉ. पूजा अग्रवाल, डॉ. प्रभात गौरव मिश्र, शिल्पी जैन, शैली जैन, जितेन्द्र यादव, प्रान्जुल, जितेन्द्र कुमार एवं विभाग के समस्त छात्र उपस्थित रहे ।